केशकाल से वरेन्द्र सिरसांट की रिपोर्ट / बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे केशकाल थाना छेत्र अन्तर्गत ग्राम बेड़मा के पास NH30 में रायपुर की ओर से आ रही कार क्र.CG04MD5076 ने बेड़मा निवासी सुकाल शोरी उम्र 60वर्ष को टक्कर मार दी। टक्कर ईतना तेज था की सुकाल शोरी लगभग चालीस मीटर दुर जा गिरा। ड्राईवर ने मानवता का परिचय देते हुऐ कार को रोक लिया और गांव वालों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल पड़े सुकाल शोरी को उन्हीं के कार से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र केशकाल तत्काल पहूचाया गया। जहां कुछ देर बाद ईलाज के दौरांत सुकाल शोरी की मृत्यू हो गई।
सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत
