Advertisement Carousel

आज छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में जलेगा अमित शाह का पुतला – कांग्रेस

रायपुर / नोटबंदी को नोट बदली बनाकर जिस प्रकार से देश में सबसे बड़ा कांड अमित शाह के डायरेक्टर होने वाले बैंक में किया गया, उस के खुलासे से पूरा देश स्तब्ध रह गया है। ऐसा मानते हुए कांग्रेस आज प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाएगी।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में सभी जिला मुख्यालयों में नोटबंदी में किए गए इतने बड़े गड़बड़झाले के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया जाएगा।

error: Content is protected !!