00 देश की दूसरी सबसे बड़ी भूमिगत खदान है चरचा
00 खान सुरक्षा पखवाड़े में हुए रंगारंग कार्यक्रम
00 खान दुर्घटनाओं पर किया नियंत्रण
कोरिया चरचा / 6 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी तक चलने वाले वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ चरचा कालरी क्षेत्र अंतर्गत कटघोरी सॉफ्ट में किया गया।
खान सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जांच हेतु अन्य क्षेत्रों से आई हुई टीम में ए. के. मिश्रा मुख्य प्रबंधक खनन मुख्यालय बिलासपुर, सुरेंद्र शर्मा स्टॉप ऑफिसर जमुना कोतमा क्षेत्र, शंभू मिश्रा मुख्य प्रबंधक खनन जमुना क्षेत्र, किशोर तिवारी वर्क मैन इंस्पेक्टर आर .पी. सिंह थे।
कार्यक्रम में एस नागाचारी मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र, के. मेरे सह क्षेत्र प्रबंधक चर्चा आर ओ, वी .श्रीनिवास खान प्रबंधक चरचा, जी. किशोर सुरक्षा अधिकारी चरचा, डी. दंडोतिया सब एरिया इंजीनियर ,विकास शंकर ओझा सहायक कार्मिक प्रबंधक चरचा ,बी.आर . मंडल कार्मिक प्रबंधक, श्रम संघ प्रतिनिधि भूपेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र पांडे ,एम.एच .खान, पंकज मिश्रा, रियाज अहमद ,राजू मंडल, रामचंद्र गोप, धर्मेंद्र सिंह, महेश यादव सहित काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खान सुरक्षा पखवाड़े की निरीक्षण टीम में आए अतिथियों का स्वागत परंपरागत कर्मा डांस व फूल माला के साथ किया गया। इसके पश्चात सुरक्षा पखवाड़े के प्रतीक स्वरूप मशाल जलाया गया। इस अवसर पर कोल इंडिया के कारपोरेट गीत का गायन भी किया गया व खान दुर्घटना में मृत श्रमवीरो को 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
स्वागत उपरांत खान सुरक्षा संबंधी नाटक कव्वाली व नृत्य का शानदार कार्यक्रम भी किया गया। निरीक्षण टीम के ऑब्जर्वर ए. के. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की आज हमारी टीम का सौभाग्य है कि हम हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी खदान का निरीक्षण करने का अवसर मिला है। चरचा खदान का नाम पूरे हिंदुस्तान में कोयला इतिहास में प्रसिद्ध है यह खदान न सिर्फ उत्पादन में अपितु सुरक्षा में भी अग्रसर है आपके पिछले 3 साल के आंकड़े मृत्यु रहित व न्यूनतम सीरियस दुर्घटना अपने आप में जबरदस्त उपलब्धि है। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हमें भावविभोर कर दिया आपके खान प्रबंधक ने अनुरोध किया है कि सर्वाधिक उत्पादन व न्यूनतम दुर्घटना के लिए चरचा खदान का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अग्रेषित किया जाए, इस संबंध में मैं आपको आश्वासन दिलाता हूं कि चरचा कालरी की उपलब्धि को देखते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चरचा का नाम मैं जरूर अनुशंसित करूंगा।
चरचा आरओ के खान प्रबंधक वी . श्रीनिवास ने नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ अतिथियों का स्वागत करते हुए कहां की चरचा खदान में पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है किंतु वर्ष 2016 के पश्चात दुर्घटना की गति को नियंत्रित कर लिया गया है जो कि आप सभी के सहयोग मेहनत से संभव हो पाया है। इस हेतु आप सभी बधाई के पात्र हैं। पिछले 2 वर्षों में चरचा वेस्ट ब्लॉक में एक व चरचा ईस्ट ब्लॉक दो छोटी घटनाएं हुई है जिस में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह आंकड़े बताते हैं कि हम कितने सुरक्षित हैं वर्ष 2016 मेंं मैंने खान प्रबंधक का पदभार लिया था। हम लोगों ने काम करते हुए उत्पादन में नंबर वन, उत्पादकता में नंबर वन के साथ प्रॉफिट में भी नंबर वन के पायदान पर पहुंचे, किंतु सुरक्षा में हम पीछे थे किंतु सुरक्षा की कमी को भी पूरी करते हुए लगातार आगे हैं 1500 कामगारों को औसतन प्रतिदिन नियोजित करते हुए 16 लाख टन का वार्षिक उत्पादन चर्चा कालरी के द्वारा किया गया यह उपलब्धि बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमें गर्व है की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही हमारे खान के अधिकारी, कर्मचारी ,श्रम संघ प्रतिनिधि की जो टीम है वह पूरे कोल इंडिया में कहीं नहीं है अपनी इन उपलब्धियों के साथ ही हमने फुटबॉल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी उपलब्धि हासिल की है और इस प्रकार हम चौतरफा विकास को गति दे रहे हैं।
इसके पश्चात मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र एस नागाचारी ने उपस्थित निरीक्षण टीम एवं श्रमिक साथियों अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे खान प्रबंधक महोदय ने बहुत ही अच्छी जानकारी दी किंतु मैं उसमें दो शब्द जोड़ते हुए कहूंगा कि यदि सुरक्षा का स्तंभ मजबूत होगा तो हम सभी क्षेत्र में आगे होंगे खान प्रबंधक ने मजबूती के साथ सभी क्षेत्रों में जबरदस्त टीम बनाई है। हमारे खदान में किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो इस हेतु मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूं आपका सुरक्षा के प्रति जज्बा बेहद सराहनीय है और निश्चित रूप से सुरक्षा के प्रति जागरूकता को स लाम करता हूं मैं आशा करता हूं कि आप सभी के सहयोग से राष्ट्रपति पुरस्कार हमें प्राप्त होगा चरचा कालरी के क्षेत्र प्रबंधक के मेरे ने कहां की निरीक्षण दल के मार्गदर्शन से सुरक्षा के प्रति नई जानकारी मिलेगी जिससे आने वाले समय में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हम सक्षम होंगे किसी का जीवन सुरक्षित रखना ही सुरक्षा है जीवन सुरक्षित होगी तो नौकरी सुरक्षित होगी और अपने परिवार व देश के लिए हम काम करते रहेंगे।
पुरस्कृत किए गए कर्मचारी…… खान सुरक्षा पखवाड़े में सुरक्षित कामगारों का पुरस्कार सुकलाल समसुद्दीन भंवर लाल यादव उपेंद्र सिंह सपन भट्टाचार्य हरी प्रताप रामबरन सुरेंद्र परमेश्वरी देव शरण महेंद्र पाल धर्मपाल आदि कर्मचारियों को दिया गया यह व कर्मचारी हैं जिन्होंने सुरक्षित तरीके से काम करते हुए वर्ष में ढाई सौ से भी अधिक दिनों तक खान के अंदर कार्य किया है।
आभार व्यक्त किया बच्चों ने……खान सुरक्षा पखवाड़े में पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु बच्चों को शामिल किया गया इस हेतु प्रतिभावान बच्चों ने महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र एस. नागाचारी महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र व वी. श्रीनिवास खान प्रबंधक चरचा आरओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बेहद खुशी से कहा कि हमें पहली बार एसईसीएल का मंच मिला है।
