Advertisement Carousel

निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 3 और 4 जुलाई को होगी काउंसलिंग, इच्छुक युवक – युवतीं सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ करे संपर्क – के. डोमरु रेड्डी

चिरमिरी / मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राज्य सरकार इच्छुक युवक युवतियो को सीआईपीईटी रायपुर में 5 से 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी, जिसके लिये चिरमिरी व खड़गवां के बेरोजगार युवक युवतियों की काउंसलिंग 3 जुलाई को विकासखंड खड़गवां में एवं मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगो की काउंसलिग 4 जुलाई को मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में होगी। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए चिरमिरी महापौर के. डोमरु रेड्डी ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवक युवतियों से इस काउंसलिंग में हिस्सा लेने की अपील की है।

उपरोक्त संदर्भ में आगे जानकारी देते हुए महापौर के. डोमरु रेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् राज मिस्त्री, बार टेंडर (सरिया बांधने वाला), टायलिंग, रिटेल, टेलीकॉम, वेल्डर, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, सोलर उपकरण मरम्मत व रख रखाव, वाल पेंटिंग, कुकिंग व अन्य रोजगार से सम्बंधित 5 से 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है । इसके लिए कोई भी 18 से 30 आयु वर्ग के 8 वीं पास युवक युवतीं हिस्सा ले सकते है। काउंसलिंग में जाने को इच्छुक युवक-युवतीं अपनी अंकसूची, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, बैंक खाते के पासबुक की फोटोकॉपी और अपना 2 पासपोर्ट फोटो लेकर जा सकते है।

श्री रेड्डी ने आगे बताया कि प्लास्टिक के सामान बनाने वाली मशीन के संचालन हेतु प्रशिक्षण दल कोरिया जिले से रायपुर के लिए 27 जून को रवाना होगा। इस प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक युवतीं पूरी तैयारी के साथ 26 जून तक संपर्क करे । रायपुर में सभी प्रशिक्षार्थियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा ।मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 3 और 4 जुलाई को होगी काउंसलिंग,

error: Content is protected !!