कोरिया newspage13 com / छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना केेेनापारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन मासूम छात्रों की बंद कमरे में पिटाई मामले में हमारी खबर का असर हुआ है। बता दे की दोनो शिक्षकों के खिलाफ सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर में मामला दर्ज हो गया है उधर आरोपी दोनो शिक्षक फरार हुए हो गए है। मामले में बड़ी बात यह है की प्राचार्य श्रीनिवासन राव ने शिक्षक बीपी गुप्ता और जेके चक्रवर्ती को बर्खास्त कर दिया है।
गौरलतब हो की दोनों शिक्षक संविदा कर्मी के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय में पदस्थ रहे। वही बुधवार की देर रात्रि इस खबर के newspage13 com में प्रसारित होने के बाद सिटी पुलिस भी हलचल में आई और दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ भा द वि की धारा 294, 506 ,342 व बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस दोनों शिक्षकों की खोजबीन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय भी गई। लेकिन दोनों शिक्षक कल रात से ही फरार हो गए थे। शिक्षक बी पी गुप्ता भैया थान और पीके चक्रवर्ती उत्तर प्रदेश का निवासी है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा सातवीं के पीयूष कुमार पिता सुरेश, आयुष पिता स्वर्गीय अभय और उमेश सिंह मरकाम पिता भगवान सिंह रविवार की रात्रि विद्यालय परिसर में बिजली गुल होने की वजह से प्रांगण में खेल रहे थे। इसी बीच वहां खड़ी एक शिक्षक बी पी गुप्ता की कार में मामूली रूप से बच्चों से स्क्रैच लग गया व नंबर प्लेट टूट गई।
जिसकी जानकारी किसी बच्चे ने बुधवार को उक्त शिक्षक को दे दी। जिसके बाद बुधवार को दोपहर भोजन अवकाश के बाद बीपी गुप्ता तीनों बच्चों को मारते-पीटते परिसर में बने अपने आवास में ले गया और वहां उन तीनों बच्चों को लाठी व बेल्ट से जमकर मारा इतना ही नहीं उसने पीयूष और आयुष को उठाकर पटक दिया। तीनों बच्चों के शरीर में चोट के काफी निशान बन गए हैं। उसके बाद उक्त हैवान शिक्षक ने तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। यही नहीं हैवानियत की हर पराकाष्ठा की चरम सीमा को पार करते हुए हैवान बने शिक्षक बी पी शर्मा ने बच्चों को यह भी कहा कि यदि इस घटना के बारे में किसी को बताओगे तो तुम तीनों को बांधकर लटका कर तो मारूंगा ही साथ में कार में घसीट-घसीट के मारूंगा और जब रूम से बाहर निकलोगे तो मुंह धो कर बालों में कंघी करके बाहर आना। लगभग 3 घंटे बच्चों को उक्त शिक्षक ने कमरे में बंद कर रखा। बाहर आने के इसी बीच उन बच्चों में से एक ने अपने पिता को मोबाइल से फोन लगा कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद अभिभावक फौरन नवोदय विद्यालय पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद बच्चे सामने आए और प्रभारी प्राचार्य ज्ञानप्रकाश खेस उन्हें सिटी कोतवाली लेकर आए थे। जहां पुलिस ने तीनो बच्चों का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया था। बच्चों ने यह भी बताया था कि हैवान शिक्षक बीपी गुप्ता के साथ जीयूत कुमार चक्रवर्ती शिक्षक ने भी उनके साथ मारपीट की थी।
उक्त विद्यालय में लगभग 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं ऐसे में इस तरह की घटनाएं से परिजन भी काफी चिंता है गुरुवार को बड़ी संख्या में अनेक अभिभावक केना पारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय अपने बच्चों से मिलने पहुंचे।
