Advertisement Carousel

स्मार्ट सिटी में बॉटनिकल गार्डन की तलाब खुदाई में हुए भ्रष्टाचार के मामले में HC से की गई अपील पर HC ने दिए जांच के आदेश

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल द्वारा स्मार्ट सिटी न्यू रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के निर्माण के दौरान खुदाई में हुए वन विभाग में भारी भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे परंतु संबंधित विषय में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण याचिकाकर्ता संजीव अग्रवाल ने 2 जुलाई 2018 को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद 12 जुलाई 2018 को संबंधित विषय में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गौतम भादुड़ी ने ईओडब्ल्यू द्वारा की गई जांच पर जवाब तलब करते हुए निम्नलिखित को नोटिस जारी किया है।

आई जी, एकोनॉमिक अॉफेंस विंग, EOW रायपुर(छग)।
एस पी, एकोनॉमिक अॉफेंस विंग, EOW रायपुर(छग)।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव अग्रवाल ने 6 जून 2018 को ईओडब्ल्यू और मुख्य सचिव, वन विभाग को संबंधित प्रकरण में लिखित शिकायत की थी और इस प्रकरण का मीडिया के माध्यम से खुलासा किया था जिसके बाद वन मंत्री महेश गागड़ा ने जांच के आदेश दिए थे। इस विषय पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार दुबे ने याचिकाकर्ता संजीव अग्रवाल की ओर से पैरवी की।

error: Content is protected !!