Advertisement Carousel

विधायक के अश्लील पोस्ट से मचा हड़कम्प…

बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की रिपोर्ट / आज सुबह-सुबह प्रतिदिन की भांती हम सभी अपने ग्रुप मे खबरों के सारांश देख रहे थे तभी अचानक रामानुजगंज के कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह के नम्बर से अशलिल विडीयों पोस्ट हुआ। जिसे देख लोग स्तब्ध हो गये। ऊसके बाद कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी जाहिर की लेकिन विधायक के द्वारा किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिली, फिर कुछ देर बाद कुछ और ही माजरे का पता चला।

रामानुजगंज विधायक ने खुद सभी को बताया कि कल देर रात तक वे ग्राम केरवाशिला से जनसम्पर्क कर वापस लौट रहे थे तभी कहीं उनका मोबाईल गुम हो गया था। जिसकी शिकायत देर रात हो जाने के कारण रामानुजगंज थाने मे मौखिक तौर पर करा दिया था। ग्रुप मे अश्लील पोस्ट होने के बाद विधायक को लोगों ने इसकी जानकारी दी और जिससे विधायक ने देरी न करते हुए तत्काल स्वयं थाने मे उपस्थित हो कर लिखीत शिकायत दर्ज कराई और मोबाईल नम्बर को तत्काल बंद कराने की अपिल की है व ऊचित कार्यवाही करने की मांग की।

इस तरह की घटना से स्वयं रामानुजगंज विधायक भी काफी परेशान और शरमिन्दा हैं। विधायक का मानना है कि किसी ने ऊनकी छवी खराब करने की कोषिश की है।

error: Content is protected !!