Advertisement Carousel

अब नहीं रहे कोरिया के कुमार, पूर्व मंत्री रामचंद्र सिंह देव का रात 2 बजे निधन

कोरिया / खबर है कि रामचंद्र सिंह देव अब हमारे बीच नहीं रहे। देर रात 2 बजे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में उनका निधन हो गया। लगातार दो अटैक आने के बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर रखा गया था। आज शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस भवन में रखा जाएगा। कल शनिवार को बैकुंठपुर में राजकीय संम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन के साथ ही कोरिया में शोक की लहर फैल गई है।

आपको बता दे कि कोरिया कुमार को लगातार हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें रामकृष्ण केयर के वेंटीलेटर पर रखा गया था। इसकी खबर मिलते ही हजारों लाखों हाथ प्रभु से दुआओं के लिए लग गए थे। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव बैकुंठपुर से 6 बार विधायक रहे थे। उन्हें विधानसभा चुनावों का अपराजेय योद्धा जाना जाता था। उनके कामों की कहानी कुछ यूं थी कि विरोधी भी उनके कायल है। मध्यप्रदेश शासन में जल संसाधन मंत्री व छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री के पद के पद की गरिमा भी उनके पद पर रहने से बढ़ी थी। कोरिया के विकास के लिए उन्होंने हर संभव कार्य किए है। कोरिया कुमार अपने आप में एक ऐसी शख्सियत थे जिनके बारे में कुछ लिखना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने विकास के लिए लगातार मनन किया, योजनाएं बनाई और उन को अमल में लाने का प्रयास किया था। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह, बीपी सिंह, अर्जुन सिंह जैसे दमदार शख्सियत के साथ कोरिया कुमार उर्फ कुमार साहब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सहपाठी रहे रहे थे।

कल ही कि बात है कोरिया पैलेस में तैयारी चल रही थी उससे यही कयास लगाए जा सकते हैं की श्री सिंगदेव के करीबियों को उनके जाने की संकेत मिल गए हो। चूँकि आँखों देखी बात यह है कि कोरिया पैलेस परिसर में साफ सफाई, टेंट, लाइट आदि की व्यवस्था आज की गई है। नगरपालिका के कर्मचारी आज दिनभर परिसर में उनके शुभचिंतकों के मार्गदर्शन में सफाई कार्य मे व्यस्त रहे। परिसर के अंदर सड़को पर भी जेसीबी चलाकर काम कराया गया था। पैलेस परिसर में चल रही तैयारी के बीच बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुँच रहे हैं। वही प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी तेज कर दी गई है। पीटीएस मैनपाट से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मंगाए गए हैं जो कि स्थानीय मानस भवन में रुके हुए हैं। वहीं वीवीआईपी आने के संकेत के मद्देनजर कुछ स्थानों पर हेलीपेड बनाये जाने की जानकारी भी मिल रही है। वन विभाग द्वारा पैलेस में चंदन की लकड़ी भी भेजी जा चुकी रही और अब बिल्कुल साफ हो गया कि कोरिया के कुमार अब नही रहे।

error: Content is protected !!