श्री सिंहदेव को विनम्र श्रद्धांजलि, वे हमारे दिलों में अमर हैं – संजीव अग्रवाल

रायपुर / जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने पूरी पार्टी और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी की ओर से, छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्त मंत्री कोरिया नरेश श्री रामचन्द्र सिंहदेव के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि, आज कोरिया कुमार के ना रहने से सिर्फ कोरिया जिले का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी क्षति है। कोरिया कुमार अपने सिद्धांतों के लिए जाने जाते थे, उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से हटकर राजनीति नहीं की, वह बड़ी ही बेबाकी से सही को सही और गलत को गलत कहते थे, कभी भी किसी के सामने झुके नहीं। मैं जनता हूं श्री अजीत जोगी जी की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने जोगी जी कई प्लानिंग को इसलिए जारी नहीं किया क्योंकि उससे वित्तीय भार आता और उस वक्त की सरकार, उक्त भार सहने की शक्ति में सक्षम नहीं थी। उन्होंने कहा था कि मुझ को वित्तीय भार देखना है आपको राज देखना है जब वित्तीय ही नहीं होगा तो राज कैसे चलेगा। उनके बहुत सारे कहे अनकहे पहलू हम याद करते हैं और नर्म आंखों से उन को विनम्र श्रद्धांजलि देते है।

error: Content is protected !!