Advertisement Carousel

चिरमिरी में आए हाथियों ने मचाया उत्पात, 5 ग्रामीणों के घरों को तोड़-फोड़ कर महिला को कुचला

5 हाथियों का झुंड बीते रात बीट कक्ष क्रमांक 507 पल्थाजाम पोड़ी थाना क्षेत्र मैं जमकर उत्पात मचाया जहां बीते रात हाथियों का दल लगभग 3:00 बजे रात को पलथाजाम ग्रामीण अंचल में पहुंचा हाथियों ने जहां 5 ग्रामीणों के घरों को तोड़-फोड़ किया वही एक वृद्ध महिला को कुचल कर मार डाला।

जानकारी के अनुसार बीती रात 3:00 बजे हाथियों का झुंड पलथाजाम ग्रामीण क्षेत्र में में पहुंचा जहां उसने मृतिका कुंती बाई पति स्वर्गीय बाबूलाल उम्र 70 वर्ष अपने दामाद सीताराम और नाती अनिल के साथ अपने घर में सो रही थी तभी बगल के घर में टूटने फूटने की आवाज आने लगी जिसमें यह तीनों हाथी को देखकर पीछे के दरवाजे से भागने लगे भागने के दौरान हाथी की नजर इन पर पड़ी जहां मृतिका कुंती बाई का दामाद सीताराम और नाती अनिल भागने मे कामयाब रहे वहीं वृद्ध महिला कुंती बाई हाथियों के चपेट में आ गई जहां अंखियों के द्वारा वृद्ध महिला को काफी देर तक घसीट घसीट कर इधर उधर देखते रहे और मार देने के बाद हाथी काफी देर तक मृतका के शव के पास खड़े रहे जहां घटना को अंजाम देने के कुछ दूरी पर ही एक और ग्रामीण मोती सिंह के घर पर धावा बोला जा हाथियों के दल ने घरों की दीवारों को तोड़ने लगे जिससे ग्रामीण मोती सिंह अपने परिवार के साथ पीछे के रास्ते से भागने में कामयाब रहा हाथियों ने घर को पूरी तरह से तोड़फोड़ करते हुए 15 बोरा धान, 5 क्विंटल चावल, 1 क्विंटल अरहर दाल, स्टील के बर्तन, साइकिल एक टीव्ही, 4नग खाट, 3 नग टेबल पंखा, एक बड़ी पेटी दीवार और छत पर से दब गए जहां अनाजों को हाथियों के दल के द्वारा चट कर लिया गया साथ ही हाथियों के रास्ते में आने वाले जितने भी ग्रामीणों के घर थे उन्हें तोड़फोड़ किया गया जिसमें विष्णु के घर के बाहर पिल्लर, और बारी दरवाजा को तोड़ा गया तो वहीं पर था जान के एक अन्य ग्रामीण जीवन सिंह और शिवराज के घर को दीवालो को तोड़ा गया जहां पल्थाजाम मैं तोड़फोड़ करते हुए ग्राम सरभोंका पहुंचे जहां सरभोका निवासी ललित के घर को धक्का मारते हुए चिरई पानी भाटाबारी ग्राम में डेरा डाले हुए हैं जहां अधिकारियों ने मृतक कुंती बाई के परिजन को₹25000 आर्थिक सहायता और मृतक मुआवजा चालाक का प्रकरण तैयार किया जा रहा है साथ ही पल ताजा में तोड़े गए मकान और घरेलू सामानों जिसमें लाखों रुपए की क्षति आती जा रही है जिसका पंचनामा तैयार कर मुआवजा तैयार किया जा रहा था।

मामले में वन विभाग के उपमंडलाधिकारी जेनी ग्रेस कुजूर, इमो तेमसु आओ डी एफ ओ , रेंजर अखिलेश मिश्रा और पोड़ी थाना प्रभारी के के राजवाड़े, कन्हैया राजवाड़े दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

महापौर सम्मेलन प्रतिनिधि पहुंचे—मामले की जानकारी पड़ते ही चिरमिरी महापौर के डोमरू रेड्डी एमआईसी सदस्य विजय चक्रवर्ती, मौके पर पहुंचे और तत्काल पलता जाम में बने सामुदायिक भवन क्षतिग्रस्त हुए ग्रामीणों को वहां पर पहुंचाया गयाऔर एक टैंकर पानी की व्यवस्था भी कराया गया मौके पर उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा भी किया और मृतका के परिजनो को ढांढस बांधते नजर आए पल्थाजाम समेत गेल्हापानी क्षेत्र में पहली बार हाथियों का झुंड आया है जिसमें ठोस योजना बनाने को लेकर वन अधिकारियो से चर्चा किया गया। साथ ही मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं प्रकाश गुप्ता भी पहुंचे जो मृतक के परिवार से मिले और हाथियों से किए गए तोड़फोड़ का जायजा भी लिया साथ ही सामुदायिक भवन में जाकर अन्य ग्रामीणों से भी चर्चा किया गया और आश्वासन दिया कि यहां पर पूरी व्यवस्था को ध्यान दिया जाएगा।

के के राजवाड़े(थाना प्रभारी पोड़ी) – बीते रात हाथियों के द्वारा एक महिला को कुचल कर मार दिया गया है मामले में पंचनामा तैयार करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को समझाइश दिया गया है कि हाथियों से दूरी बना कर रहे और हाथियों के आने पर पोड़ी पुलिस के साथ साथ वन विभाग को इसकी जानकारी दें।

इमो तेमसु आओ ( डी एफ ओ ) – यह हाथियों का दल काफी खतरनाक है जो कोरबा वन मंडल क्षेत्र से आया है हाथी से दूरी बना कर रहें हाथियों को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मार्केट लगाए जा रहे हैं यहां पर छाती का प्रकरण तैयार करके जल्दी मुआवजा राशि दिया जाएगा साथ ही हाथियों के मूवमेंट पर हमारे वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी नजर रखे हुए हैं।

नार्थ चिरमिरी गेल्हापानी भी हाथियों से दहला—-पल्थाजाम की घटना को अंजाम देने से पूर्व या हाथियों का दल रात 8:00 बजे चिरमिरी के गेल्हापानी में जमकर तबाही मचाया जहां ऊपर धौडा और मंदिर दफाई में केशवदास पोल्ट्री फार्म में दीवार तोड़ते हुए रामचरण के घर में 2 घंटे तक तोड़फोड़ करते रहे जहां घर में रखें टीव्ही, फ्रिज कूलर 1 क्विंटल चावल एक मोटरसाइकिल को तहस-नहस कर दिया वही मोहल्ले के चंदरिया और सुंदर के घरो को भी तोड़फोड़ किया जहां डर के साए में इन दफाई के लोग सरकारी स्कूल में शरण लिए हुए थे जा क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और रात में ही स्थानीय लोगों के लिए स्कूल में खाना का प्रबंध किया जहां इस पूरे घटना को लेकर अकेला पानी के लोग चिंतित और डरे घबराए हुए हैं।

error: Content is protected !!