कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में छट घाट के समीप जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा बृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला साहू के सभी लोगों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही की समाज द्वारा रोपण किये जा रहे पौधो को बचाने जाली भी बनवा कर लगाया गया, ताकी लगाए गए पौधों को बचाया जा सके।

पौधारोपण के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि वृक्ष पुत्र के समान होते हैं। इसकी रक्षा करना समाज के हर लोगों का दायित्व है। इस मौके पर नीम, आंवला, अशोक, पीपल जैसे कई वृक्षों को लगाकर इसकी सुरक्षा की अपील की। साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए हरेक व्यक्ति से एक-एक वृक्ष लगाने अपील भी किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही की जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा रोपण किये जा रहे पौधो को बचाने जाली भी लगाया ताकी इसे बचाया जा सके।

इस दौरान राम बरन साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, कृष्ण बिहारी साहू, संदीप साहू, कमलकांत साहू, सुरेश साहू, राजेश साहू, विजेंद्र साहू, राम लखन साहू, दीपक साहू, विजय साहू, प्रवीण साहू, अरुण जैन, योगेश चंद्रा, ज्ञानेंद्र शुक्ला, दीपेश साहू, मोहन यादव, नारायण स्वामी, जय साहू, आशीष साहू, रामदयाल, घनश्याम साहू, रामदास साहू, मनीष शेरा, रामकृपाल, राजेश साहू अजय साहू मौजूद रहे।
