कोरिया / “खेत चलो अभियान” के तहत आज बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जिल्दा चिरमी में किसानों के साथ जोगी कांग्रेस ने मिल कर खेती के काम मे हाँथ बटाया एवं किसानों को पार्टी के रीति-नीति से अवगत भी कराया।

इस दौरान जोगी कांग्रेस के लोगों ने बताया कि किसानों के हित मे अजीत जोगी की पार्टी कई योजनाएं लाने वाली है, आने वाले समय मे 2500 रु धान की समर्थन मूल्य दिया जाएगा एवं किसान का कर्जा माफी भी हमारी सरकार में होगा। इसके साथ ही पार्टी के कार्य योजना के बारे में भी किसानों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी बिहारीलाल राजवाड़े, बैकुण्ठपुर विधानसभा प्रभारी श्रीमती कलावती मरकाम, ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष आभा सिंह, अमित पाण्डेय, फैज़ान ढेबर, नरेंद्र प्रताप सिंह, ऋषि कांत आदि उपस्थित थे।
