00 तेलीबांधा थाना इलाके का मामला
00 पार्लर से मिली आपत्तिजनक सामग्री
रायपुर / रायपुर शहर के पाश इलाके में आलिशान फॅमिली सैलून की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है मौके पर आधा दर्जन लड़कियां भी बरामद हुई है यह मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है जहाँ मौके पर पुलिस ने शराब की बोतलें, कंडोम्स और अश्लील दवाइयां जप्त की है ।
ज्ञात हो की रायपुर के पॉश इलाके में जिस्मफरोशी का गंदा खेल चल रहा था। तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक शंकरनगर स्थित रूपाली फैमिली ब्युटीपार्लर में लंबे समय से सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी चल रही थी। पुलिस ने दबिश देकर पार्लर की संचालिका सहित सात युवतियों को मौके से संदिग्ध परिस्थियों में हिरासत में लिया है। पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही है कि यहाँ आखिर कब से यह गन्दा खेल चल रहा है। पार्लर से आपत्तिजनक सामग्री
भी पुलिस को पार्लर से मिली है पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, कंडोम्स और अश्लील दवाईयां जब्त की हैं।
