Advertisement Carousel

श्रीलंका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जाएंगे छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ी, खेल मंत्री भईया लाल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर / खेल और युवा कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने कोलम्बों (श्रीलंका) में आयोजित पांचवी अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इनक्लिंग बैंच चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इन खिलाड़ियों ने आज यहां खेल मंत्री श्री राजवाड़े से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। यह प्रतियोगिता इस महीने की 25 तारीख से 28 तारीख तक आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल हो रही भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की श्रीमती संतोष सोनी और सुश्री अंजना सिंह सहित महेन्द्र तेकाम और सुनील वैष्णव का चयन हुआ है। खेल मंत्री श्री राजवाड़े ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम और उसमें शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन करेंगे और सफलता का पचरम लहराएंगे। सांसद विक्रम उसेण्डी और छत्तीसगढ़ प्रदेश स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के महासचिव हरिनाथ ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में बैंकॉक (थाईलैण्ड) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सुनील वैष्णव ने रजत पदक और महेन्द्र तेकाम ने कांस्य पदक हासिल किया था।

error: Content is protected !!