नई दिल्ली / लंदन ओलिंपिक कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल ने 6 लाख रूपए -प्रत्येक को 50,000 रूपए- रिजर्व पुलिस बल के उन 12 जवानों के परिवारों को दान देने का फैसला किया है जो पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में मारे गए थे। इससे पहले कल रुपहले पर्दे के हीरो अक्षय कुमार ने नौ-नौ लाख रुपए डोनेट किया था ।
साइना ने कहा कि पिछले हफ्ते जो कुछ हुआ, उससे उन्हें काफी दुख हुआ और यह उन परिवारों के लिए छोटा सा योगदान है जो इतने दुख से गुजर रहे हैं। साइना ने बेंगलुरू से कहा कि मेरा दिल उन जवानों के लिए दुखी है जो हमें सुरक्षित रखने के लिये अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। मैं उन जवानों को वापस नहीं ला सकती जिन्होंने छत्तीसगढ़ में अपनी जान गंवा दी लेकिन मैं छोटी सी राशि के रूप में उन परिवारों को यह 6 लाख रूपए की राशि दान में देना चाहती हूं। ’’बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सुकमा मुठभेड़ में 12 सीआरपीएफ जवानों के परिवारों के लिए कल 1.08 करोड़ रूपये दान में दिए थे।
