रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए पांच और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें दुर्ग सहित अभनपुर, खुज्जी, जगदलपुर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शामिल हैं।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महासचिव अब्दुल हमीद हयात ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें अभनपुर विधानसभा से दयाराम निषाद, जगदलपुर विधानसभा से अमित पांडे, खुज्जी विधानसभा से जनरैल सिंह भाटिया, दुर्ग शहर विधानसभा से प्रताप मध्यानी और कांकेर विधानसभा से ब्रम्हानंद ठाकुर चुनाव मैदान में उतरेंगे. बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अब तक अपने 41 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
