Advertisement Carousel

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश नेताओं ने थामा आप का दामन

रायपुर / छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के बढ़ते हुए कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरे राजनीतिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों को छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहे हैं।

युवा आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ निर्वाणी ने युवा आप प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज साहू को दी है। संगठन निर्माण की बढ़ती दिशा नीरज साहू के द्वारा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश स्तरीय दो युवा चेहरों वक़ार अहमद प्रदेश महासचिव युवा रालोसपा एवं सुगम बक्शी प्रदेश संयोजक युवा रालोसपा समेत 13 जिलों के युवा जिलाध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में प्रवेश कराया है।

युवा आप प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर वक़ार जी को प्रदेश महासचिव युवा आप एवं सुगम बक्शी जी को प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ युवा आप नियुक्त किया गया है।

हजारों कार्यकर्ताओं के रालोसपा छोड़कर आप मे आने से प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश मंत्री cyss मुकेश निराला, लक्ष्मण सेन, लिकेश देवांगन, श्रुति सोनी प्रदेश सचिव, समेत सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!