Advertisement Carousel

चिरमिरी निगम ने एम्बुलेंस सेवा शुरू कर, जनसेवा में पेश किया अनूठा उदाहरण

** महापौर के. डोमरू रेड्डी में हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को किया लोकार्पित

कोरिया / चिरमिरी । चिरमिरी नगर निगम ने कोयलांचल नगरी में आम जनता के उपयोग हेतु एम्बुलेंस सेवा प्रारम्भ कर, जनसेवा में अपने समर्पण का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। महापौर के डोमरु रेड्डी ने सभापति और महापौर परिषद के साथियों के साथ अधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में नगर पालिक निगम कार्यालय परिसर में पूजा अर्चना करने के उपरांत हरी झंडी दिखाकर निगम द्वारा आपातकालीन सेवा के लिए प्रारम्भ किये गए एम्बुलेंस को लोकार्पित किया। इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए महापौर के. डोमरु रेड्डी ने कहा कि यह एम्बुलेंस सेवा चिरमिरी के नागरिको के लिए आपातकालीन समय बेहद कम खर्चे में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस सेवा के उपयोग के लिए महापौर श्री रेड्डी ने मोबाईल नम्बर-9644842101 भी जारी किया।

ज्ञात हो कि कालरी कर्मचारियों को तो एसईसीएल के एम्बुलेंस की सुविधा मिल जाती है, किन्तु गैरकालरी कर्मचारियों के लिए ऐसे समय में मजबूरन नीजि यात्री वाहनों का उपयोग बतौर एम्बुलेंस करने को मजबूर होना पड़ता था। जिसके चलते चिरमिरी में लंबे समय से आपातकालीन समय में ऐसे सेवा के लिए एक एम्बुलेंस की जरूरत महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए महापौर के. डोमरु रेड्डी ने पूर्व कलेक्टर कोरिया एस. प्रकाश से लगभग साल भर पहले डीएमएफ मद से एक एम्बुलेंस खरीदने की मांग कर आवश्यक पहल प्रारम्भ की थी। जिसके बाद डीएमएफ मद से स्वीकृति मिलने के बाद 10 लाख रूपये की लागत से इस एम्बुलेंस को चिरमिरी नगर पालिक निगम द्वारा खरीदा गया और महापौर के. डोमरु रेड्डी ने अपने निगम टीम के साथ मिलकर उसे आम जनता के उपयोग के लिए हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया।

इस दौरान चिरमिरी नगर पालिक निगम के महापौर के. डोमरू रेड्डी, सभापति कीर्तिबासो राउल, निगम के एमआईसी सदस्य विजय चक्रवर्ती, नीलांचल रावल, रजत दत्ता, साबीर खान, जनप्रतिनिधि, महापौर प्रतिनिधि संदीप सोनवानी व राहुल भाई पटेल, आयुक्त खजांची कुम्भकार, कार्यपालन अभियन्ता डी. के. शर्मा, वाहन प्रभारी चन्द्रिका तिवारी, निगम सचिव श्याम देशपांडे, लेखपाल उमाशंकर साहू, भण्डार प्रभारी रामबिहारी शर्मा, सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!