कोरिया मनेन्द्रगढ़ / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नागपुर मंडल अध्यक्ष उर्मिला नेताम ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम बेहबहरा हाईस्कूल प्रांगण में 10 वी व 12 वी के छात्र-छात्राओ को शिक्षा सामग्री पेन, कॉपी, पुस्तक के साथ चॉकलेट व मिठाई भेट कर बच्चो को बेहतर शिक्षा के क्षेत्र उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान उर्मिला नेताम ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्राथमिक शिक्षा का ज्ञान नहीं होगा तो बेहतर भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। इसलिए पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़-लिखकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ माता पिता का भी नाम रोशन करे। साथ ही खेल-कूद के साथ पढाई में भी अच्छे अंक लाने की आवश्यकता है।

इस दौरान नागपुर मंडल अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, महिला मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष कविता दीवान, युवामोर्चा महामंत्री मनोज़ शुक्ला, बबीता सिंह व अन्य की सहभागिता रही।
