कोरिया / दो दिन पूर्व अज्ञात चोरो द्वारा एस0ई0सी0एल कोरिया काॅलरी के रीजनल स्टोर से केबल तार करीब 150 मीटर तार चोरो द्वारा काट लिया गया था और वहां के गार्डो को बंधक बनाकर उनके मोबाईल सहित कई सामान की लूट पाट कर मारपीट की थी।
जिस पर कोरिया चौकी प्रभारी राकेश वर्मा के नेतृत्व मे टीम का गठन कर 24 घंटे के अंदर चोरो को धर दबोचा और इस पूरे घटना मे पुलिस को सफलता मिली है। जिसमे करीब 150 मीटर वायर को जलाने के बाद 70 किलो तांबा 10 चोरो द्वारा निकाला गया था। जिसकी कीमत लगभग 56 हजार रू आंकी गई है जिसे चोरो द्वारा गोदरीपारा निवासी राजेश ताम्रकर को बेंच कर रू आपस मे बांट लिया गया था। इस पूरे घटना का मुख्य आरोपी इंद्रपाल बौरा था। जिसमे बिरजु, चैतराम, शिव नाथ, अनिल, धन सिंह, संजय समेत दो नबालिक बालक सभी निवासी ग्राम अमरपुर टेंगनी बैकूुन्ठपुर के हैं जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उनके कब्जे से आरी ब्लेट, रूखना, मोटर साईकिल एवं लगभग 20किलो तांबा बरामद किया गया।
सम्पुर्ण कार्यवाही मे कोरिया चौकी प्रभारी राकेश वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश पांडेय, आनंद तिर्की, आरक्षक संजय पांडे, अम्बुज सिंह, संदीप बागीस, गुलाल राजवाडे, गोपाला महानंदा, राम सिंह एवं विनोद तिवारी का अहम योगदान रहा।
