Advertisement Carousel

3 लाख के दो इनामी समेत सात नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा / 3 लाख के दो इनामी समेत सात नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली बड़े हमले की रणनीति बनाने और कई मामलों में शामिल रहे हैं। आत्म समर्पण कर चुके नक्सली सुकमा जिले के कोर ज़ोन में सक्रिए नक्सली संगठन के सदस्य थे।

एसपी शलभ सिन्हा, एसडीओपी चंद्रेश ठाकुर के सामने माओवादियों ने सरेंडर किया है। 7 नक्सलिों के सरेंडर को सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!