Advertisement Carousel

BJP नेता ने जूते पहन कर खिंचवाई ध्वजारोहण की फोटो, अब सोशल मिडिया में वायरल

कोरिया / देश को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का एक अजीब चेहरा सामने आया है।

नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के नेता प्रतिपक्ष की समझ आज उस समय न जाने कहाँ चली गई थी, जब उन्होंने जूते पहन कर तिरंगे को फहराते हुए की फोटो खिंचवाए। चूँकि अब ध्वजारोहण की हास्यप्रद तस्वीरे सोशल मिडिया में खूब वायरल हो रही है और यह जनचर्चा का विषय बन गया है।

बता दे कि अमूमन किसी को सम्मान देने के लिए हम अपने जूते उतार देतें है। सनातन धर्म को मानाने वाले तो किसी भी शुद्ध स्थान पर जूते पहनकर जाते ही नहीं है। लेकिन सनातन धर्म को मानने वाले मतदाताओ के एक बड़े तपके का नेतृत्व करने वाली भाजपा के नेता को ये शोभा नहीं देता।

हम बात कर रहे है छतीसगढ़ प्रदेश के कोरिया जिले अंतर्गत आने वाले नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद व नेता प्रतिपक्ष गुरुचरण सिंह कालरा की।

जिन्होंने आज ध्वजारोहण की एक ऐसी तस्वीरे खिंचवाई जो सोशल मिडिया में खूब वायरल हो रहा है। तस्वीरों को देख आप सहज ही इस बात का अंदाजा लगा लेंगे की इस दौरान भाजपा नेता को अपने जूते उतारना जरूरी था पर नेता जी जूते उतारना भी मुनासिब नहीं समझा।

खैर आपको बता दे कि एक जानकारी के अनुसार आज सुबह इलाके के वार्ड क्रमांक 4 में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा मनेन्द्रगढ़ के तमाम लोग जैसे मंडल अध्यक्ष व महिला भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तभी कार्यक्रम के समाप्ती के बाद यह फोटो नेता द्वारा खिंचवाई गई और अब सोशल मिडिया के माध्यम से यह फोटोज कई जगहों पर भाजपा नेताओं के रीति नीति को उजागर करती हुई दिखाई दे रही है।

error: Content is protected !!