Advertisement Carousel

शाही सवारी में निकले महादेव जगह – जगह हुई स्वागत, आकर्षक झांकियों के साथ भजन कीर्तन में थिरकते रहे श्रद्धालु, अजीत जोगी ने तिलक लगाकर किया रवाना

** बीरगांव के मेटल पार्क से निकली कांवर यात्रा
रायपुर / बिरगांव के मेटल पार्क स्थित महाकालेश्वर मंदिर से भगवान शिव की शाही सवारी हाथी में सवार होकर निकली। साथ में ऊंट घोड़े बाजे गाजे के साथ कांवरियों का जनसैलाब भी था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते बिरगांव से महादेवघाट पहुंचे। वहां हटकेश्वर शिवलिंग में जल अभिषेक किए, वहां से लौटकर वापस मेटल पार्क में श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किए।

सोमवार की सुबह सुबह 9:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने तिलक लगाकर स्थानीय बोलबम समिति के कांवरियों को महाकालेश्वर मंदिर मेटल पार्क से रवाना किया। समिति की ओर से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के शहर अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश देवांगन ने सपत्निक कांवरियों की अगुवाई की। इसके पहले महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर में पूजा और श्रृंगार हुआ। भारी आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली कांवरियों की टोली का स्वागत जगह जगह किया गया। इस कांवर यात्रा में भगवान शिव के जीवन चरित्रो की आकर्षक झांकियां भी देखने को मिला। जब यात्रा व्यास तालाब के पास पहुंची तो एनकेडी अस्पताल की ओर से कांवरियों का भव्य स्वागत किया गया।

यहां से यात्रा रिंग रोड पर पहुंची तो तिराहे के पास श्रीकांत तिवारी, महेंद्र पांडे, सीबी पवार और डॉक्टर मनहरे की टीम ने कांवरियों का स्वागत किया। इसके बाद छोटी रेलवे लाइन लाइन फाफाडीह पर अमर गिदवानी व उनकी टीम, अंबेडकर अस्पताल चौक के पास अनिल भारती, अजय देवांगन व उनकी टीम, जय स्तंभ चौक के पास सनत बंटी साहू, आसिफ मेमन व उनकी टीम, आशीष मोती बाग चौक के पास आशा जोसेफ व उनकी टीम तथा  लिली चौक के पास जितेंद्र अग्रवाल व उनकी टीम ने कांवरियों का भव्य स्वागत किया। लाखे नगर चौक पर सूर्यकांत तिवारी व उनकी टीम ने भंडारे की व्यवस्था की थी। कंवर यात्रा दोपहर 2:00 बजे महादेव घाट पहुंची। बिरगांव से लेकर पूरे महादेव घाट तक लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ हुआ बोल बम के जयकारे से पूरा शहर गूंजता रहा। 

इस कांवर यात्रा में गीता देवांगन, सुदंन सिकली, कल्पना पाटिल, वेद प्रकाश देवांगन, नान्हू दीवान, प्रकाश देवांगन जोहन चतुर्वेदी, सईद आलम, विपिन चौबे, मोहम्मद फिरोज, श्रीकांत तिवारी, नीरज विश्वकर्मा, लता साहू, कांति वर्मा, पुष्पा तिवारी, फूलमती सोनवानी, भागबाई जगत, कौशल्या मिश्रा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

error: Content is protected !!