Advertisement Carousel

नपा अध्यक्ष ने पत्रकार और RTI कार्यकर्ता के खिलाफ किया थाना में शिकायत

कोरिया / विगत कई महीनों से चरचा नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ समाचार पत्रों एवं सोसल मीडिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर समाचार प्रसारित किया जा रहा था। साथ ही सोसल मीडिया में भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। इससे नाराज नगर पालिका शिवपुर चरचा के अध्यक्ष ने आज चरचा थाना में अपने साथियों के साथ पहुंच कर पत्रकार और RTI कार्यकर्ता के खिलाफ आवेदन दिया व कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि विगत कई माह से सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में आधार हीन तथ्यों के आधार पर मेरी सामाजिक छवि बिगाड़ने एवं मेरे मान – सम्मान को गिराने के लिए षड्यंत्र पूर्वक मेरे खिलाफ प्रिंट मीडिया एवं सोसल मीडिया में कुर्सी लाइट एवं अन्य सामग्रियों की खरीदी में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है, जो कि सरासर गलत है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं झूठे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने कहा कि यदि आरोप सच हैं तो उन्हें साबित करें नही तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे एवं समाचार पत्र के माध्यम से भी समाचारों का खंडन करें एवं अपनी गलती को स्वीकार करें। ऐसा नही किये जाने को लेकर थाना प्रभारी चरचा से उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

error: Content is protected !!