Advertisement Carousel

IIP के बनाए जैव ईंधन से उड़ा देश का पहला विमान, रचा इतिहास

00 छत्तीसगढ़ से बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिये जैट्रोफा का बीज खरीदा गया

देहरादून / भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) के बनाए जैव ईंधन से सोमवार को देश के पहले विमान ने उड़ान भर ली। यह विमान सफलतापूर्वक दिल्ली पहुँच गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विमान को रवाना किया। यह बायोफ्यूल जैट्रोफा के तेल एवं हाइड्रोजन के मिश्रण से बनाया गया है।

बता दे की इसके लिए आईआईपी में प्लांट लगाया गया है। संस्थान में बायोजेट फ्यूल तैयार किया जा रहा है। स्पाइसजेट का यह विमान जैव ईंधन से उङान भरने वाला देश का पहला विमान है। सोमवार को इस विमान ने देहरादून से दिल्ली के लिए उङान भरी। छत्तीसगढ़ से बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिये जैट्रोफा का बीज खरीदा गया है।

इससे पूर्व जैव ईंधन से चलने वाले इस विमान का परीक्षण भी किया था। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में कमर्शियल विमान पहले से ही जैव ईंधन से उड़ान भर चुके हैं। सफलतापूर्वक दिल्ली जाने वाला यह स्पाइस जेट का छोटा टर्बो प्रॉप इंजन वाला क्यू 400 विमान है जिसने नया इतिहास रच दिया है।

स्पाइस जेट के फ्लैग ऑफ के अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, आईआईपी के यह बायोफ्यूल जैट्रोफा के तेल एवं हाइड्रोजन के मिश्रण से बनाया गया है।

error: Content is protected !!