Advertisement Carousel

ओ.पी. चौधरी ने किया भाजपा प्रवेश, कहा – वरदान नहीं मागूँगा, हो कुछ, पर हार नहीं मानूँगा…

नई दिल्ली / “”कर्तव्य पथ पर जो भी मिला,
यह भी सही, वह भी सही..
वरदान नहीं मागूँगा,
हो कुछ, पर हार नहीं मानूँगा…””

यह बातें ओ.पी. चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि अटल जी के इन शब्दों को दिल में रखते हुए, मैंने माननीय श्री अमित शाह जी और माननीय डॉ रमन सिंह जी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दे कि आज रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ले ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ओपी चौधरी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मौजूद थे।

यह बता दें की मीडिया में पहले से ही ख़बरें थी की ओपी चौधरी कलेक्टर पद से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता लेंगे व खरसिया से चुनाव लड़ेंगे आज दिल्ली में ओपी चौधरी ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।

error: Content is protected !!