Advertisement Carousel

अंडरग्राउंड कोयला खदान के भीतर घुसे नेता प्रतिपक्ष ts सिंगदेव, श्रमिकों से जाना हालचाल, देखें विडीयों…

कोरिया / छतीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के जन घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष टी. एस. सिंहदेव आज अपने एक दिवसीय चिरमिरी प्रवास के दौरान एनसीपीएच कालरी के अंडरग्राउंड कोयला खदान आर-6 माइन्स के भीतर गए। इस दौरान उन्होंने खदान के भीतर से कोयला निकासी के सिस्टम को भी करीब से देखा और लगभग एक घंटे तक वहां रहते हुए श्रमिकों का हालचाल भी जाना।

बता दे कि वे अपने जीवन में पहली बार कोयला खदान के भीतर गये और वहां काम करने वाले कोयला कामगारों के काम को देखा है।
….

खदान से बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष टी. एस. सिंहदेव ने कोयला खदान के मजदूरों से उनकी समस्याओं पर चर्चा किया । ज्यादातर कोयला मजदूरों ने उन्हें चिरमिरी लगातार में बंद हो खदानों के कारण मजदूरों के बाहर स्थान्तरण की समस्या बताते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र में चिरमिरी में नई खदान खोलने की मांग को शामिल करने की मांग की । इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टी. एस. सिंहदेव व उनके साथ आये पूरी टीम ने आर-6 माइन्स के खदान मुहाड़े के पास बनी कैंटीन में कोयला मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन भी किया ।

error: Content is protected !!