कोरिया / छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन आगामी 8 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया है जिसमे कोरिया जिले से भी संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए संघ के कोरिया जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी हित के लिए लगातार संघर्षरत कोषालय कर्मचारी संघ का यह दूसरा प्रांतीय अधिवेशन रखा गया है,पिछले वर्ष सम्पन्न प्रांतीय अधिवेशन के माध्यम से कर्मचारियों के हित संबंधी कई मांगे रखी गई थी जिनमे से अनेक मांगे पूरी हुई है,शेष मांग पर भी कार्यवाही चल रही है। अधिवेशन पं.जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आगामी 8 सितम्बर शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, विशिष्ट अतिथि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेश मूणत, मंत्री भैयालाल राजवाड़े, मंत्री महेश गागड़ा, संसदीय सचिव तोखन लाल साहू, विधायक नवीन मार्कण्डेय, महापौर प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव आईएएस अजय सिंह, प्रमुख सचिव वित्त आईएएस अमिताभ जैन एवं संचालक कोष लेखा पेंशन आईएएस श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी शामिल होंगी। अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे।
जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि इस अधिवेशन में कोरिया जिले से भी संघ के सदस्य शामिल होंगे।
