कोरिया / खबर है कि जिले के आदिम जाति सहकारी समिति पटना में नए प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 दलालों से 92 बोरी धान जब्त किया है।
आपको बता दे कि ग्राम रनई के अम्बिका प्रसाद और जमुना 92 बोरी धान ला कर राम अवतार के नाम से खपाने का प्रयास कर रहे थे। परंतु सतर्क मैनेजर प्रभाकर ने इन दोनों को पकड़ लिया।
जिसके बाद प्रबधंक ने फौरन जिला प्रशासन को कार्य व बिचौलिये की जानकारी दी। जिसके बाद पटना थाना टीआई सत्यप्रकाश तिवारी, नायब तहसीलदार अंकिता पटेल, फूड इस्पेक्टर जितेन्द्र वासुदेव व मंडी इंस्पेक्टर पहुंच गए। दोनो के खिलाफ मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
