Advertisement Carousel

SECL अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 1 दिन में 6 मैचों का रिकार्ड श्रमवीर स्टेडियम के नाम हुआ

00 आयोजन समिति को मिली बधाई

कोरिया / स्थानीय श्रमवीर स्टेडियम में आयोजित एसईसीएल अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 1 दिन में 6 फुटबॉल मैचों का आयोजन कर आयोजन समिति ने चरचा कालरी को चर्चित करने की कड़ी में सर्वाधिक मैचों के आयोजन का रिकॉर्ड बना दिया।

प्रत्येक मैच 30-5-30 की समय अवधि में खेला गया। अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि एस के नागाचारी मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वी श्रीनिवासन खान प्रबंधक चरचा, ए. पी सिंह स्टॉफ ऑफिसर सिविल बैकुंठपुर क्षेत्र, सी. के. तायडे क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र, हरि यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष एचएमएस यूनियन, महेश यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष एटक यूनियन एस एन विश्वकर्मा, डॉ अशोक विराजी चिकित्सा अधिकारी क्षेत्रीय चिकित्सालय, सुरेश कुमार कार्मिक प्रबंधक चरचा, विकास शंकर ओझा सहायक प्रबंधक, बी के मंडल कार्मिक प्रबंधक, अतुल गुप्ता ऑफिस सुपरीटेंडेंट क्षेत्रीय मुख्यालय बैकुंठपुर, शैलेश तिवारी क्षेत्रीय मुख्यालय बैकुंठपुर, भूपेंद्र यादव अध्यक्ष इंटक यूनियन, पंकज मिश्रा जेसीसी सदस्य, रियाज अहमद, ज्ञानेंद्र पांडे ,लाल बहादुर सिंह ,राजू मंडल, राम चंद्र गोप , धर्मेंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का स्वागत बैंड बाजे की धुन व पुष्प हार से किया गया। इसके पश्चात स्टेडियम में उपस्थित सभी नागरिकों ने खड़े होकर राष्ट्रगान व कोल इंडिया के कारपोरेट गीत का गान किया। इसके पश्चात गुलाब का फूल लिए हुए बच्चों के साथ खिलाड़ियों ने मैदान में प्रवेश किया, जहां मुख्य अतिथि के द्वारा परिचय प्राप्त किया गया व किक लगाकर खेल की शुरुआत की।

प्रतियोगिता का पहला मैच बैकुंठपुर क्षेत्र व रायगढ़ क्षेत्र की टीमों के मध्य खेला गया। इस मैच में बैकुंठपुर क्षेत्र की टीम शुरू से ही दबाव बनाई हुई थी खेल प्रारंभ होने के मात्र 5 मिनट के अंतराल में बैकुंठपुर क्षेत्र की टीम के खिलाड़ी ने पहला गोल दागकर विजय अभियान की शुरुआत की और यह विजय अभियान खेल के समाप्त तक चलता रहा खेल समाप्त होने तक बैकुंठपुर की टीम ने छह गोल किए, जबकि रायगढ़ की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

एक दिन में अत्यधिक मैचों के आयोजन का बना रिकॉर्ड……….

अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन श्रमवीर स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे से मैच प्रारंभ किए गए और शाम तक 6 मैच खेले गए आयोजन समिति के द्वारा सात मैच कराने का कार्यक्रम था, किंतु सातवें मैच जो कि जोहिला एरिया व दीपिका एरिया के बीच होना था। इस मैच में जोहिला की टीम नहीं पहुंची और दीपिका एरिया को वाको मिल गया। इस प्रकार 1 दिन में 6 मैच कराने का रिकॉर्ड श्रमवीर स्टेडियम के नाम से जुड़ा यह उपलब्धि सिर्फ कोरिया जिला ही नहीं अपितु संपूर्ण छत्तीसगढ़ के साथ देश के अन्य राज्यों में भी संभवत नहीं होगी।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र एस के नागाचारी के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के अध्यक्ष वी श्रीनिवासन खान प्रबंधक चर्चा विकास शंकर ओझा सहायक कार्मिक प्रबंधक व उनके सहयोगियों के द्वारा जबरदस्त मेहनत की गई और बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न किया गया।

58 साल के खिलाड़ी ने दिखाया दमखम……….. एसईसीएल मुख्यालय की टीम के खिलाड़ी 58 वर्षीय नोखेलाल ने पूरे मैच के दौरान अपना दमखम दिखाया और यह साबित कर दिया कि उनके मन में फुटबॉल के प्रति कितना प्यार व लगाव है और खेलों के लिए कोई उम्र की सीमा बाधक नहीं होती व खिलाड़ी में आत्मविश्वास होना चाहिए नोखे लाल जी एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

यह थे सात मैच……
प्रतियोगिता का पहला मैच में बैकुंठपुर क्षेत्र की टीम ने रायगढ़ क्षेत्र की टीम को 6 गोल से हराया। दूसरे मैच में सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की टीम को 3-1 से शिकस्त दी। तीसरा मैच बिश्रामपुर क्षेत्र व हसदेव क्षेत्र के बीच खेला गया, इस मैच में विश्रामपुर की क्षेत्र पेनाल्टी में 4-2 से विजई हुई चौथा मैच कुसमुंडा क्षेत्र और चिरमिरी क्षेत्र के बीच संपन्न हुआ, इस मैच में कुसमुंडा की टीम 4 गोल से विजय हुई। पांचवा मैच मैं सुहागपुर की टीम ने जमुना कोतमा क्षेत्र की टीम को चार गोल से हराया ।प्रतियोगिता का छठवां मैच गेवरा क्षेत्र व कोरबा क्षेत्र के बीच खेला गया जिसमें कोरबा की टीम एक गोल से विजई हुई।

आज होंगे चार मैच…….

फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मैच खेले जाएंगे पहला मैच सुबह 9:00 बजे बैकुंठपुर क्षेत्र हुआ दीपिका क्षेत्र के मध्य होगा। दूसरा मैच 10:30 बजे से सोहागपुर क्षेत्र विरुद्ध कुसमुंडा क्षेत्र के मध्य होगा। तीसरा मैच सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा व कोरबा क्षेत्र की टीम के मध्य दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा। चौथा मैच दोपहर 2:00 बजे से विश्रामपुर क्षेत्र और भटगांव क्षेत्र की टीमों के मध्य खेला जावेगा।

error: Content is protected !!