कोरिया / डॉ विनय जायसवाल ने आज चिरमिरी एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा की कई समस्याओं को लेकर कलेक्टर कोरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में प्रमुख रुप से DAV स्कूल में निजी लोगों के एडमिशन, बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की पदस्थापना, एसईसीएल के द्वारा उत्खनन के बाद भूमि के समतलीकरण क्षेत्र में बढ़ रहे युवाओं में नशे खोरी को रोकने की दिशा कदम एवं चिरमिरी को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने एवं तहसील बनाने के मांगे शामिल है।
इसके साथ ही खंडगवा में लगातार गिर रहे जलस्तर और मनेंद्रगढ़ में सरकार द्वारा प्रस्तावित कैंसर अस्पताल को जल्द ही मूर्त रुप देने के संबंध में विस्तृत रुप से बात रखी गई। जिस दिशा में कलेक्टर कोरिया द्वारा सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही DAV के डायरेक्टर को फोन लगाने की बात कही गई और पर्यटन पर अपने स्तर में प्रयास करने की बात कही गई। अन्य विषयों पर भी त्वरित निराकरण के दिशा में सार्थक प्रयास जल्दी किया जाएगा ऐसा अश्वासन कलेक्टर कोरिया ने दिया।
मुलाकात के दौरान डॉ विनय जायसवाल के साथ शिवांश जैन प्रवक्ता जिला युवक कांग्रेस, सुधीर अग्रवाल, चंद्रभान वर्मन, नीलेश पांडे गोलू, दीपक साहू, योगेश साहू, अरुण विश्वकर्मा उपस्थित थे।
डॉ जयसवाल ने कहा कि चिरमिरी के नेता सिर्फ चुनाव लड़ने एवं जीतने की राजनीति करते हैं उसके बाद अपनी जिम्मेदारी भूल जाते है। जो कि बिल्कुल गलत है उन्हें जनता की समस्याओं को उठाना चाहिए और उनके निराकरण हेतु प्रयास करना चाहिए। अगर इन समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन किया जाएगा।
