कोरिया / शिक्षक द्वारा अपने ही स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा से अनाचार मामले में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला।
क्या था मामला – सोनहत विकासखंड के ग्राम भैंसवार में संचालित लोयला स्कूल की एक छात्रा ने अपने शिक्षक के खिलाफ थाने में अनाचार का अपराध दर्ज कराया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सोनहत विकासखण्ड के ग्राम भैंसवार में पढऩे वाली आठवींं की छात्रा ने स्कूल के शिक्षक अविष्कार बेक के खिलाफ सोनहत थाने में अनाचार का मामला दर्ज कराया है। छात्रा का कहना है कि आरोपी शिक्षक ने जनवरी माह में स्कूल के कमरे में उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया था। छात्रा की शिकायत पर सोनहत पुलिस ने धारा 376, पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
विरोध में आज स्कूल बंद – छात्रा के साथ अनाचार की घटना के बाद अभिभावक व जनप्रतिनिधि लोयला हायर सेकण्डरी स्कूल भैंसवार को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया साथ ही प्रबंधक और 3 सहयोगी की गिरफ़्तारी की मांग की व सम्बन्ध में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जहाँ जाँच के बाद कार्यवाही का आस्वासन मिला। इससे पहले अभिभावक व जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को एक दिन पूर्व ही ज्ञापन सौंपकर स्कूल बंद करने की जानकारी दे दी थी।
आरोप – अभिभावक व जनप्रतिनिधियों का कहना है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक अविष्कार स्कूल में पढऩे वाली बच्चियों से नाजायज संबंध बनाने के लिए पिछले कई महीने से दबाव बनाकर प्रताडि़त कर रहा है। जिससे अभिभावकों में काफी आक्रोश है। आरोपी शिक्षक को स्कूल प्रबंधन ने अंडरग्राउड कर दिया है। अभिभावकों ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा है कि आरोपी शिक्षक पिछले कुछ दिनों से स्कूली बच्चों से गुटखा, शराब मंगाता है।
छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग – अभिभावक व जनप्रतिनिधियों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि स्कूल की छात्रावास में पदस्थ अधीक्षिका मार्टिन तिर्की को तत्काल हटाया जाए। छात्रा से अनाचार की घटना पर तत्काल जांच कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जाए।
