Advertisement Carousel

बहुचर्चित गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुकुल नालंदा बिहार से गिरफ्तार

दुर्ग जिले में बहुचर्चित गोलीकांड का मुख्य आरोपी को मुकुल सोना को आखिरकार दुर्ग पुलिस द्वारा नालंदा बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के स्थानीय नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पांच दोस्तों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गया। आरोपी को पकड़ने में पुलिस के द्वारा उसके 40 ठिकानों में लगातार दबिश दिया गया था।

दुर्ग में पिछले दिनों हुए गोलीकांड का मुख्य आरुपी अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया दुर्ग पुलिस ने मुकुल सोना को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार कर लिया पिछले कुछ दिनों से लगातार मुकुल सोना शोसल मीडिया के माध्यम से पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को लगभग शहर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का फुटेज प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। इसके पश्चात घटना में प्रयुक्त लाल रंग की संदिग्ध मारूती 800 कार की तलाशी में टीम लगाया गया। जिसके तहत टोल नाके, आई टी एम एस कैमरे, शहर में 800 कार के मालिको की जानकारी मैकेनिक की जानकारी, पार्टस विक्रेताओ की जानकारी इक्कठी की गई एवं जिले के तमाम निगरानी बदमाशो, सजायाबता अपराधियो की लिस्टींग कर उनको थाना बुलाकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। शहर में अवैध देशी कटटा, पिस्टल के मामलो में पूर्व के आरोपियों एवं उनके सहयोगियों की जानकारी ली गई। दरअसल तीन अज्ञात आरोपियो की पहचान नेवई क्षेत्र के बदमाश मुकुल सोना उर्फ सोनू तथा उसके दो सहयोगी मुकेश सिंह उर्फ पंचर निवासी इलाहाबाद, नागेन्द्र कुमार निवासी नालंदा बिहार के रूप में हुई। पहचान उपरांत इनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानो पर पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी गई। घटना बाद से ही अपने ठिकानो से तीनो आरोपी फरार मिले चुकी आरोपियो की पहचान हो चूकी थी।

उक्त घटना के बाद आरोपियों की धरपकड पतासाजी के लिए उनके हर संभावित ठिकाने पर टिटलागढ उडिसा, धमतरी, कुरूद, केशकाल, कांकेर, नागपूर, रायपुर, नंदिनी अहिवारा सहित दुर्ग भिलाई शहर के करीबन 40 ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान आरोपियों द्वारा सोशल मिडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए एवं प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई एवं इसके माध्यम से पुलिस के इन्वेस्टीगेशन को गुमराह करने का भी प्रयास किया गया।

मुख्य आरोपी मुकुल सोना के बयान मेमोरण्डम पर से घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाईल, वाई-फाई राउटर, देशी कट्टा, राउण्ड, मारूति कार 800, मोटर सायकल पल्सर 200 जप्ती की गई है। आरोपी मुकुल सोना को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है.

error: Content is protected !!