भाजयुमो ने PM मोदी के जन्मदिन को बनाया खास, हजारों लोगों को निशुल्क दवा वितरण – स्वास्थ परीक्षण किया, जिले के 09 स्थानों में लगाया जांच शिविर

कोरिया / भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में जिले के प्रत्येक मंडल क्षेत्रों में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके को खास बनाने व यादगार बनाने के उद्देश्य से सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर निशुल्क दवा वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर जिले के 09 स्थानों में लगाया गया। इस शिविर में हजारों लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।

इस शिविर में नेत्र जांच, मौसमी बीमारी, रक्त समूह की जांच, शुगर जांच, मलेरिया, पीलिया, टाई फाइड जांच सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिरिमिरी भाजयुमो मण्डल द्वारा बड़ा बाजार सामुदायिक केंद में इस शिविर का आयोजन किया गया। जहां डॉक्टर जयंत यादव, डॉक्टर आयुश्री, नेत्र सहायक बीरेंद्र साव एवं अन्य स्टाफ ने स्वास्थ परीक्षण किया ।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यह आयोजन जिले के 09 स्थानों में किया जा रहा है। जिसमें चिरिमिरी, मनेन्द्रगढ़, बैकुण्ठपुर, जनकपुर, खड़गवां, पटना, सोनहत, हसदेव, नागपुर क्षेत्र शामिल है।

इस कार्यक्रम में दीपक पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, संजय सिंह भाजयुमो जिला अध्यक्ष, संदीप चटर्जी मंडल अध्यक्ष, श्याम बाबू खटीक एल्डरमैन, विजय प्रकाश पटेल, अमित अग्रवाल, रीत जैन, नरेंद्र पांडेय, अरविंद अग्रवाल, शिव सोनकर, संतोष परमार, दुलारी खटीक, रिद्धि भार्गव, अर्चना राय, द्वारका जायसवाल, नरेंद्र साहू, किशोर सोनकर, संजीव सेठिया, कृष्णा अग्रवाल, सौरव सिंह, संजीव कुमार आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

error: Content is protected !!