** सोशल मीडिया के कई पोस्ट माहौल बनाने में हो रहे कामयाब
रिपोर्ट / अनुप बड़ेरिया …
कोरिया / सूबे के कद्दावर नेता व जिले के एक मात्र नगरनिगम चिरमिरी के मेयर के डोमरु रेड्डी के अब कांग्रेस में प्रवेश की अटकले लगनी तेज हो रही है।

हाल ही में कांग्रेस के छग प्रभारी बीएल पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभा पटेल से मुलाकात के बाद अब कांग्रेस में पुनः प्रवेश की चर्चा को अब हवा मिल रहा है। यहां बताना लाजमी होगा कि के डोमरु रेड्डी कांग्रेस के वफादार व सच्चे सिपाही के रूप में काम करते रहे है। उन्हे सोनिया गांधी से इस बावत पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2008 व 2013 में वह कांग्रेस की ओर से मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट पर प्रबल दावेदार थे पर उन्हें कांग्रेस ने टिकट नही दी। बावजूद इसके वह पार्टी प्रत्याषी के लिए जी जान से कार्य करते रहे। इसके बाद 2014 में जब नगरीय निकाय के चुनाव की घोषणा हुई तो वह कांग्रेस से एक बार पुनः दावेदारो की फेहरिस्त में सबसे आगे बने रहे। लेकिन पार्टी ने एक बार फिर डोमरु के साथ दगा किया व उन्हे टिकट न देकर कांग्रेस के युवा नेता मो ़ इमाम को टिकट दे दिया। जिसके बाद चिरमिरी की जनता की आवाज पर आखिरकार इस जननायक ने कांग्रेस को बाय – बाय कहते हुए महापौर का चुनाव निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में लड़ कर लगभग 9 हजार के मता के अंतर से कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याषियों को धूल चटा दी थी।

इस दौरान यह हवा भी काफी उड़ी थी की महापौर के चुनाव में अजीत जोगी ने उनकी खूब मदद की है। तो वह आने वाले समय में जोगी कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

इसके बाद मेयर रेड्डी के छग सीएम डॉ. रमनसिंह व अमर अग्रवाल से अलग-अलग समय में मुलाकात से यह लगने लगा कि मुख्यमंत्री के चिरमिरी प्रवास के दौरान वह भाजपा ज्वाइन कर सकते है। लेकिन इसके बाद भी वह न तो भाजपा में शामिल हुए न ही जोगी कांग्रेस में शामिल हुए। इन अटकलो के परवान नही चढ़ने बाद अब यह कयास लगाए जाने लगे है कि पहले वह कांग्रेस में रहें है और उनकी जड़े आज भी कांग्रेस में ही जमी हुई है। इसलिए अब उनके कांग्रेस प्रवेश की चर्चा बलवती हो रही है।
कांग्रेस में प्रवेश के बाद एक बार फिर वह कांग्रेस से 2018 में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार हो सकते है। चिरमिरी महापौर के रूप में उनका कार्यकाल अब तक शानदार व बेदाग रहा है। विपक्षी भी आज तक उन पर भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा सके है। इतना ही नही उनके कार्यकाल में चिरमिरी ने जो विकास की गति पकड़ी है वह किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए आर्दश उदाहरण हो सकता है। इतना ही नही डोमरु रेड़डी के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को एक मजबूती मिल जाएगी और चिरमिरी में मृतप्रायः पड़ी कांग्रेस में जान आ जाएगी।
