Advertisement Carousel

भाजपा महिला मोर्चा की विशाल मशाल रैली, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएँ


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार मशाल रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर यह रैली शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाएँ शामिल हुईं।


भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से शुरू हुई इस रैली में महिलाओं ने हाथों में मशाल लेकर महिला आरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और जनजागरण का संदेश दिया।


प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विपक्षी दल महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते।


विभा अवस्थी ने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखती है।
वहीं जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही महिलाएँ 33% आरक्षण के साथ नेतृत्व की भूमिका में दिखाई देंगी।


रैली में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, प्रभा दुबे, महामंत्री शीतल नायक, फुलेश्वरी पैकरा, माया शर्मा, कमलेश बसंत वर्मा सहित महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!