Advertisement Carousel

परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, देखें लिस्ट


रायपुर। राज्य के परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 20 परिवहन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस सूची में विशेष रूप से एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।


परिवहन विभाग के इस निर्णय को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है, वहीं नई पदस्थापना पाने वाले अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!