रायपुर। शंकर नगर वार्ड में स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती बड़े हर्ष और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। शंकर नगर चौपाटी स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही। वातावरण “वंदे मातरम्” और “जय भारत” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री सुधीर कुमार चौबे ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक संजू नारायण सिंह, भाजपा के पूर्व मंत्री किशोर महानंद, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, भाजपा जिला मंत्री अर्चना हुकरे, प्रदेश कार्यालय मंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ सह संयोजक संजय कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुनील चौधरी, मंडल महामंत्री हरिवंश वर्मा, मंडल मंत्री लता जगत, मंडल कार्यालय मंत्री साधना चक्रवर्ती सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके साथ भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय छुरा, प्रदेश एससी मोर्चा शिव सोनपिपरे, मंडल प्रचार प्रसार मंत्री इंदर नायक, आईटी सेल सह संयोजक मनीष सेन, कान्हा ठाकुर, आशा साठे, सुनील परेतकर, चंद्रकांत बापसे, रोहित सेन, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री व्यवसायिक प्रकोष्ठ शब्बीर हुसैन, पूर्व मंडल मंत्री गणेश निर्मलकर, शक्ति केंद्र प्रभारी डुमेद्र वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य अमित डोए, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्रवण मिश्रा, बिट्टू, झगलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प दिवस है। युवाओं को उनके राष्ट्रनिर्माण, आत्मविश्वास, आध्यात्मिक शक्ति और सेवा भाव से प्रेरणा लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया गया।
