Advertisement Carousel

सूटकेश में गौमांस तस्करी, 2 महिलाएं गिरफ्तार


बिलासपुर। शहर के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से आ रही थीं और सूटकेश में करीब 10 किलो से अधिक गौमांस भरकर ला रही थीं। जांच के दौरान पुलिस ने जब सूटकेश खोला, तो उसमें गौमांस मिला। पूछताछ में आरोपियों ने भी इसकी पुष्टि की है।


यह पूरी कार्रवाई तोरवा थाना पुलिस द्वारा की गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गौसेवक थाने के बाहर जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।


फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!