Advertisement Carousel

इलाज में लापरवाही के आरोप, कांस्टेबल की मौत से हड़कंप


बिलासपुर। शहर के श्री राम केयर हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। सरकंडा थाना में पदस्थ एक कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल को पथरी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने दो दिन में डिस्चार्ज करने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित समय के बजाय उन्हें मृत अवस्था में शव सौंप दिया गया।


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान आवश्यक सावधानी नहीं बरती गई, जिससे हालत बिगड़ती गई और अंततः कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।


अस्पताल के संचालक डॉ. अमित सोनी का नाम भी मामले में सामने आ रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी श्री राम केयर हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के आरोप लग चुके हैं।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!