Advertisement Carousel

मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति तोड़ने वाले अपराधी की गिरफ़्तारी 72 घँटों में नहीं हुई तो होगा धरना-प्रदर्शन – राठी

रायपुर / भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक राजकुमार राठी, अध्यक्ष अशोक गुप्ता, संगठन मंत्री मंजुल मयंक श्रीवास्तव, महामंत्री शिबू शुक्ला,उपाध्यक्ष मिनी पांडेय ने माना में हनुमान जी के मंदिर में मूर्ति को खंडित किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि रिपोर्ट कराने के 5 दिन बाद भी अपराधी पुलिस की पहुँच से बाहर है जिससे पूरे हिन्दू समाज मे घोर आक्रोश व्याप्त है।

श्री राठी ने बताया कि 5 दिन पूर्व पुजारी के घर की कुंडी लगातार योजनाबद्ध तरीके से मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को तोड़कर हिंदू समाज की आस्था पर प्रहार किया गया, रात में ही हिन्दू समाज द्वारा थाना जाकर एफआईआर दर्ज करवाई गई परंतु घटना के 5 दिन बाद भी अपराधी को पकड़ने में पुलिस प्रशासन असफल रहा है। श्री राठी इन कहा है कि यदि 72 घँटों के अंदर अपराधी की गिरफ़्तारी नहीं हुई तो भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने निवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!