Advertisement Carousel

विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर धर्म स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए 17 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

कोरिया / सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा मंदिरों के जीणोद्धार कार्य हेतु भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 17 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। 17 लाख रुपये कलेक्टर कोरिया ने क्रियान्वयन एजेंसी को राशि आबंटित किया है।

विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर ने ग्राम पंचायत चनवारीडाँड़ के सिद्धबाबा मन्दिर के जिर्णोद्धार कार्य हेतु 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत साल्ही के कर्मघोघा मन्दिर जिर्णोद्धार कार्य के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत हर्रा में चुटकीपानी मन्दिर जिर्णोद्धार कार्य हेतु 3 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत नागपुर में हनुमान मंदिर जिर्णोद्धार कार्य के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर क्रियान्वयन एजेंसी को राशि आब॑टित की है ।

error: Content is protected !!