कोरिया / विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी खींचतान और अफवाहों की खबरें आते रहती है और फिर लोगों को सफाई देनी की नौबत भी बन जाती है। फ़िलहाल हम बात कर रहे है कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर विधानसभा सीट की, जहाँ पैरासूट प्रत्याशी पर चर्चा गर्म है।
कोरिया जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ठबरे ने इन विषयों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा है की …………..
अम्बिका सिंहदेव जी (बेबी साहिबा) के खिलाफ फैलाते झूठ का सच-
पैराशूट उम्मीदवार इसका मतलब स्पष्ठ है कि अचानक आसमान से आया हुवा इंसान, आप इस कथन को अगर बारीकी से अध्ययन करेंगे तो ऐसे व्यक्ति की गहराइयों को माँप लेंगे की वो व्यक्ति कितना अनजान है इस परिवार से, बेबी साहिबा अर्थात स्व कोरिया कुमार जी की भतीजी, अर्थात कोरिया पैलेस से सीधा संबंध, कोरिया पैलेस से संबंध अर्थात 14 पीढ़ियों से भी पुराना इतिहास जो की यहाँ की धरा से जुड़ा हुवा है।
किसी के अचानक आना- परायापन और अविश्वाश करने का कारण नहीं हो सकता, इस शहर में कितने ऐसे युवा होंगे जो इस शहर से बाहर जाकर अपने कर्म क्षेत्र में कार्यरत होंगे, क्या उन्हें भी दूसरे शहर के लोग पैराशूट से आये हुवे इंसान कहेंगे।
जिसे कुछ लोग पैराशूट से उतरने वाला इंशान बता रहे है उनका खून तो इस धरा (कोरिया) से जुड़ा है, उनका घरौंदा तो सैकड़ो वर्ष पुराना है और उनका मालिकाना तो यही है और जब अम्बिका सिंहदेव जी इसी शहर में अपनी बाकी की जिंदगी सेवाभाव में व्यतीत करना चाहता है तो इसमें कुछ लोग क्यों परेशान हो रहे हो।
अगर बनारस जैसे प्रबद्ध नगरी के लोगो ने भी मोदीजी को पैराशूट वाला नेता मान लेते तो वो आज प्रधानमंत्री की गद्दी में न होते, ऐसे कई नेता है जिन्होंने अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे जगह से जीत हासिल की लेकिन अम्बिका सिंहदेव जी का परिवार तो पुस्तो से यहाँ का निवाशी है और ये जगह उनकी अपने पूर्वजों की है और सम्पूर्ण जीवन का शेष समय उस प्रयाश में लगायेंगी जिसे हासिल करने के लिए स्व कुमार साहब ने सोचा था।
अगर कोई व्यक्ति वजूद की रक्षा करने और वंशानुगत अवस्था को जीवित रखने के प्रयाश में और वहां की जनता की सेवाभाव की भावना लेकर आया है और दूसरे पहलू मे अपने परिवार के सुकून भरे जीवन का त्याग कर आपकी सेवा के लिए आया हुवा है तो क्या उसे पैराशूट से आया हुवा इंशान कहना उचित है?
जिनका परिवार त्याग और तपस्या का साक्षात प्रमाण है, कितना उचित है ये शब्द अब आपको ही निर्णय लेना है।
