बड़ी सौगात – CM रमन ने निगम-मंडलों में सांतवां वेतनमान लागू करने की घोषणा

रायपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अटल विकास यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के हजारों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने निगम-मंडलों में सांतवां वेतनमान लागू करने की घोषणा की है । डोंगरगढ़ में उन्होंने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए फायदे में चल रहे मंडलों में सातवां वेतनमान लागू करने का ऐलान किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीपीएल परिवारों को भी बड़ी सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 लाख वो लोग जो बीपीएल परिवार से जुड़े हैं, सरकार उन्हें 40 यूनिट बिजली देती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है वो परिवार 40 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत कर देते हैं, अब वैसे परिवार को सिर्फ 100 रुपये के मासिक फ्लैट रेट बिजली बिल के भुगतान की सुविधा दी जायेगी। सरकार की इस सौगात से करीब 12 लाख गरीब परिवार को लाभ मिलेगा।
साथ ही किसानों को पंप के लिए 1 लाख रुपये तक की छूट दी जायेगी, वहीं किसानों के एक पंप, दो पंप, तीन पंप फ्लैट रेट पर उपलब्ध कराये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लघु वनोेपज संघ सहित विभिन्न संस्थाएं और फायदे में चल रहे सभी निगम-मंडलों के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिये जाने की स्वीकृति दी जाती है। लघु वनोपज के प्रबंधकों का वेतन 12500 से बढ़ाकर 15000 किया जाता है।

error: Content is protected !!