Advertisement Carousel

घमंड और अहंकार के कारण मोदी सरकार को जनता के दुख से कोई सरोकार नहीं – डॉ चरण दास महंत

रायपुर / छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर चरण दास महंत ने पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर काँग्रेस पार्टी के भारत बंद पर लोगों से समर्थन देने की अपील की है और कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार इतनी अहंकार और घमंड में चूर हो चुकी है कि उसे लोगों की परेशानियों और दिक़्क़तों से कोई सरोकार नहीं है। इतना ही नहीं पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और आज भारत बंद के दिन भी सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

डॉ चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं व अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के साथ आज दिल्ली स्थित महात्मा गांधी की समाधि राज-घाट से उनको नमन कर आशीर्वाद लिया और कैलाश मानसरोवर से लाए हुए जल को अर्पण करने के बाद इस बंद की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी सदैव ही जनता के हित और देश हित में कार्य करती आई है और आज भी केंद्रीय सरकार की अनैतिक नीतियों से दबने वाली और डरने वाली नहीं है और ना ही जनता को डरने की जरूरत है क्योंकि नरेंद्र मोदी की सरकार केवल देश में लोगों को बरगलाने डराने और अराजकता फैलाने का काम कर रही है और आने वाले दिनों में जनता अपने मतों के द्वारा इस घमंडी पार्टी को सबक सिखाएगी। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जितने भी वादे किए थे महँगाई और भ्रष्टाचार काला-धन को रोकने के लिए, उसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए, उल्टा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी जी द्वारा किए गए वादों को जुमला करार दिया था। इससे आम जनता को समझ लेना चाहिए कि मोदी जी सिर्फ सत्ता के लिए लोग झूठे वादे करते हैं और वह जनता की नहीं बल्कि अपने कुछ व्यापारिक साथियों की भलाई के लिए सत्ता में आए हैं।

error: Content is protected !!