Advertisement Carousel

के.बी.पटेल कॉलेज बी.एड. माहविद्यालय के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

कोरिया / संस्था के.बी.पटेल बी.एड. कॉलेज, सरभोका, चिरमिरी का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है।

बता दे कि महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य पिछले साल ही प्रारम्भ हुआ था। महाविद्यालय के विद्यार्थियों में संगीता चक्रवर्ती ने 77.87% पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और भानु प्रिया खिल्लान ने 77.25% पा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और साथ ही 76.125 पाकर अमृता चटर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

जब बच्चों का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया तब बच्चों में खुशी की लहर रही। बी.एड. कॉलेज का प्रथम वर्ष में ही परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत बारीक एवं प्राचार्य सुजीत कुमार ने संस्था का नाम गौरवान्वित करने के लिए छात्रों को बधाई देते हुये उनकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने भी उनके अच्छे परिणाम के लिए आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!