कोरिया / देवरहा सेवा समिति द्वारा नगर के प्रेमाबाग मंदिर परिसर से हर वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पूरे हर्षोल्लास से निकाली जाती थी लेकिन इस बार यह रथयात्रा प्रतीकात्मक रूप में निकाली जाएगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने बताया कि देश भर में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस बार बैकुंठपुर शहर में रथयात्रा नही निकाली जाएगी बल्कि प्रेमाबाग मंदिर परिसर में ही भगवान जगन्नाथ मंदिर से श्री राम मंदिर तक प्रतीकात्मक रूप में रथयात्रा निकाली जाएगी जिसमें सिर्फ समिति के सदस्य बहुत ही कम संख्या में शामिल होंगे। यह यात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी जिसमें समिति के अलावा अन्य भक्तो को शामिल होने पर रोक है। समिति अध्यक्ष ने भक्तो से अनुरोध किया है कि वे रथयात्रा के दिन घर से ही भगवान का ध्यान करें और देश भर से अतिशीघ्र कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना करें।
