00 कोरिया में मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता
कोरिया / विकास यात्रा के दूसरे चरण के दौरान कोरिया जिला के चरचा पंचवटी विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि “मंत्री के घर कचरा फेंकना को उचित नही मानता, कांग्रेस भवन मे जो घटना घटी वह भी उचित नही है, छत्तीसगढ शान्तिप्रिय राज्य है और यहाँ सभी राजनैतिक दलो का सम्मान है, मैं दोनो घटनाओं की निंदा करता हूँ, मंत्री के घर कचरा फेंकना और कांग्रेस भवन में घटी घटना की मजिस्ट्रेटियल इंक्वारी की घोषणा करता हूँ, जाँच के बाद सारी सच्चाई सामने आएगी, जाँच मे दोषी पाया जाएगा उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही होगी”
65 + ही क्यों 90 क्यों नही पूछने पर कहा 90 विधानसभा में किसी भी विधानसभा को हैम छोड़ नही रहे है और सभी जगह मैं संपर्क कर रहा हु कार्यकर्ता भी लगे है प्रयास रहेगा ज्यादा से ज्यादा सीट जीत कर आए। मगर एक प्रेक्टिकल व्यू रहता है चुकी 65% जो रहता है फस्ट क्लास का मार्क रहता है उसमें पास होना सम्मान जनक होता है इसलिए 65+ का लक्ष्य रखा है।
लिपिक कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में प्रमुख सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में समन्वय बनाने को कहा गया है लिपिक संघ के 23 संगठनों से बात भी की जा चुकी है शीघ्र बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सरकार बनी सभी जगह आपकी सरकार है और अब आप उसे भूल गए, पूछने पर बोला, मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। अंतिम फैसले का कारण मामला अटका है।
मंत्री भैयालाल राजवाड़े की सोसल मीडिया में टिकट फाइनल होने पर बोले। अभी किसी की टिकट फाइनल नही हुई है, प्रक्रिया के तहत तय होती है टिकट। मैं न किसी की टिकट काट सकता और न किसी को टिकट दे सकता हु।
कोरिया जिले में पत्रकार भवन के लिए उन्होंने कलेक्टर को शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दूसरे चरण में 5 जिलों में 22 जगहों पर वह पहुंच चुके हैं। 6011 करोड रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किए जा चुके हैं। विकास यात्रा पिछले 15 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए है यह विकास यात्रा अटल जी को समर्पित है । जिनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ राज्य बना। उन्होंने कहा कि 2025 के लिए छत्तीसगढ़ का नया कौन से बनाया जा रहा है जिस में जीडीपी की दर दुगनी होगी, लोगों को पक्के मकान मिलेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री भैयालाल राजवाड़े , संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले, मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक फूलचंद्र सिंह, कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा, आईएएस रजत कुमार उपस्थित रहे।
