कोरिया / बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में मुंगेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. साथ ही मुख्यमंत्री रमन सिहं और मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला फूंका. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी. साथ ही कई थानों के प्रभारी भी घंटे भर पहले से मौके पर मौजूद थे.
यहां कांग्रेसियों ने रमन सरकार के खिलाफ मेें जमकर नारेबाजी की और पुलिस को खूब छकाया जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह और नगरीय मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पुतला छिनने की कोशिश में पुलिस वालों से झूमाझटकी देखने को मिली. अंततः पुतला दहन करने में कांग्रेसी कामयाब हुए.
पुतला दहन के समय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, योगेश शुक्ला, वेदान्ति तिवारी, अम्बिका सिंहदेव, शैलेन्द्र सिंह, अशोक जायसवाल, संगीता राजवाड़े, रवि राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, अजीत लकड़ा, आशीष डवरे, अरुण साहू, काजू सिंह, साहेब सिंह काकू, रामकृष्ण साहू, लवी, दीपक गुप्ता, राकेश जायसवाल, भूपेंद्र यादव, प्रशांत सिंह, सौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गौरतलब है कि बिलासपुर में मंत्री अमर अग्रवाल के निवास में कांग्रेसियों के द्वारा कचरा फेंके जाने के बाद बिलासपुर पुलिस ने कांग्रेस भवन में घुसकर बेरहमी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था. जिसमें कई कांग्रेसी नेता गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
