सीतापुर / आज सीतापुर में मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह का अटल विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान छग पं न नि शि संघ जिला सरगुजा के अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ रमन का गजमाला के द्वारा आभार व्यक्त किया गया, साथ ही कामधेनु गाय की फ्रेमिंग की हुई प्रतिमा भेट किया गया एवं मांग पत्र भी सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि संविलियन हमारे लिए एक सपना था जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूर्ण किया उसी तरह कामधेनु गाय भी मुख्यमंत्री जी की हर मनोकामना पूर्ण करें। इसलिए हमने कामधेनु गाय की प्रतिमा संविलियन के आभार के प्रतीक रूप में सौंपा है। मुख्यमंत्री जी का संविलियन पर आभार व्यक्त करने के लिए तीनों विकासखण्ड मैनपाट, सीतापुर व बतौली से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित हुये थे।
आभार व्यक्त करने के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा , जिला उपाध्यक्ष काजेश घोष, अमित सिंह, रामबिहारी गुप्ता , रोहिताश शर्मा , प्रदीप राय,राजेश गुप्ता , लव गुप्ता, के साथ अन्य जिला पदाधिकारी व विकासखण्ड पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिनमे अरविन्द सिंह , संजय चौबे ,विशाल गुप्ता , प्रशांत चतुर्वेदी, अजय वरदान ,सुरित राजवाड़े,योअल लकड़ा अनीता तिवारी , रचना सोनी , नीलम सोनी , निराकार पटेल , अरविन्द गुप्ता , शुशील मिश्रा , रमेश यागिक, जवाहर खलखो ,रणबीर सिंह चौहान ,सुनील तिवारी ,लखन राजवाड़े, राकेश पांडेय, अमित सोनी , अजय मिश्रा, सन्तोष सिंह,विजय राजवाड़े सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
